V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आरजीएसए का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

कुंडा प्रतापगढ़। पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान के निर्देशन में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी अध्यक्षता मे ग्राम प्रधान एवं सक्रिय समूह सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ब्लॉक सभागार बाबागंज मे मंगलवार को सम्पन्न हुआ।प्रशिक्षण शिविर मे ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर पंचायती राज रत्नेश शर्मा एवं अमित शुक्ला द्वारा गरीबी मुक्त गांव, महिला हितैषी गांव समेत 9 मुद्दों को लेकर ग्राम प्रधान एवं समूह की नेतृत्व कर्ती महिलाओ को प्रशिक्षित किया गया।ग्राम पंचायतों के विकास को लेकर पंचायती राज विभाग ने 9 विषयों को लेकर विकास का लक्ष्य निर्धारित किया है। ट्रेनर रत्नेश शर्मा द्वारा पंचायत राज मे विकास को लेकर अपनी संस्था जागृति रेखा की तरफ से विकास के 9 थीम का स्मृति चिन्ह खंड विकास अधिकारी एवं पंचायत सहायक को भेट किया गया।प्रशिक्षण शिविर को के दौरान एडीओ पंचायत बाबागंज प्रभुनाथ तथा सचिव संजय जायसवाल ग्राम प्रधान हंसराज देवी, प्रेम शंकर यादव, सुनील यादव, सतीश शुक्ला,शिव लाल सरोज,भईया राम यादव, शिव कली, अंजली द्विवेदी गीता देवी समेत ग्राम प्रधान एवं अन्य सहयोगी गण मौजूद रहे।