V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अयोध्या धाम के लिए मानिकपुर से निकली कलश यात्रा

27 नवंबर को अयोध्या धाम में होगा जलाभिषेक व दीपदान
कुंडा-प्रतापगढ़। एकीकृत महिला स्वयं सहायता समूह की अगवाई में सात दिवसीय कलश यात्रा मंगलवार को धार्मिक पवित्र नगरी अयोध्या धाम के लिए पतित पावनी मोक्षदायनी मां गंगा के पावन तट शाहाबाद मानिकपुर घाट से 101 महिलाओं ने पवित्र गंगाजल कलश में भरकर सिद्ध पीठ मां ज्वालामुखी देवी धाम में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात कलश यात्रा कुंडा पहुंची। जहां नगर वासियों ने भव्य स्वागत किया। कुंडा नगर का भ्रमण करते हुए वहां से कलश यात्रा कुंडा-खनवारी रोड से चलकर संग्रामगढ़ पहुंची। जहां रात्रि विश्राम हुआ। 22 नवंबर बुद्धवार को संग्रामगढ़ से चलकर लालगंज अझारा में रात्रि प्रवास होगा। 23 नवंबर को अमेठी, 24 नवंबर को सुल्तानपुर, 25 नवंबर को सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर में रात्रि प्रवास तथा 26 नवंबर को कलश यात्रा अयोध्या पहुंचेगी। जहां 27 नवंबर को जलाभिषेक दीपदान तथा भंडारा होगा। कलश यात्रा  सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव की अगवाई में निकली है। जहां प्रमुख रूप से सुरेश तिवारी, राकेश मिश्रा सुधीर पांडे, संतोष त्रिपाठी राजू मिश्रा, ओमप्रकाश दीक्षित, सुनीता पटेल, श्यामा देवी, विजयलक्ष्मी सिंह, साक्षी पटेल, प्रीति केसरवानी, आंचल जायसवाल, ज्ञानमती, प्रांजल यादव, अनीता प्रजापति, वंदना यादव, कविता यादव समेत 101 महिलाएं कलश यात्रा के साथ चल रही हैं।