यमुना नदी घाटों पर महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए दी व्यवस्था
टीम के वरिष्ठ सदस्य एसके तिवारी ने कहा, सेवा अभियान रहेगा जारी
मेजा (प्रयागराज)। आस्था के लोक पर्व छठ पर व्रती भक्तों की सेवा और सहयोग में प्रशासन की टीम के साथ कई निजी एजेंसियां भी सेवा और सहयोग में जुटी रही।जलाशयों और नदियों के तट पर मनाए जाने वाले छठ पर्व पर स्नान घाटों को चाक चौबंद किया गया था।भाजपा नेता डॉ संगम मिश्र की टीम ने कई घाटों पर महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम बनाकर अपने नेता के लिए मंगक कामना की है। डॉ मिश्र टीम के वरिष्ठ शंकर देव त्रिपाठी ने बताया कि छठ महापर्व पर जमुना क्षेत्र में लगभग सभी घाटों पर महिलाओं के सुविधा के लिए वस्त्र बदलने के टेंट घेरा बनाया गया।डॉ संगम मिश्र महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को ध्यान में रखते हुए ऐसा निर्णय लिया। पर्व से जुड़ी महिलाओं एवं उनसे जुड़े लोगों ने इस कार्य के लिए डॉ मिश्र की सराहना की है। इस व्यवस्था से छठ पूजा में आई माताओं व बहनों को अपने वस्त्र बदलने में आसानी हुई। इस तरह के सामाजिक कार्य डॉ संगम मिश्र के द्वारा लगातार जमुना पार क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं।शंकर देव त्रिपाठी ने बताया कि श्री मिश्र सनातन परंपराओं से जुड़े पर्वों का सम्मान करते हैं और हर सम्भव सहयोग के लिए आगे आते है।बीते सावन और पुरुषोत्तम मास में शिवालयों में उंन्होने शिव भक्तों की सेवा की और भंडारे के जरिये महा प्रसाद वितरित करते रहे। भाजपा नेता डॉ मिश्र धार्मिक आयोजन में प्रतिभाग करने के साथ ही सामाजिक सरोकार में भी भागीदारी निभाते रहे हैं।यमुनापार की जनता की सेवा और विकास के संकल्प के साथ वह क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनहित को देखते हुए अभी हाल में सिरसा में एक विशाल स्वास्थ्य मेला डॉ संगम मिश्र के द्वारा लगाया गया था।इस बात की जानकारी जमुनापार क्षेत्र में डॉ मिश्र के जनसंपर्क अभियान की अगुवाई कर रहे एस.के. तिवारी डायरेक्टर सेंट्रल एकेडमी स्कूल प्रयागराज व प्रांत संस्कृत प्रमुख विश्व हिंदू परिषद काशी प्रान्त शंकरदेव त्रिपाठी ने दी है।उंन्होने बताया कि सेवा का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें







































































