V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बेंच की मनमानी पर बार का एक धड़ा खफा

अधिवक्ता चुनाव कराने की मांग करते हुए न्यायिक कार्य से रहे विरत
अरुण कुमार तिवारी को ईल्डर कमेटी का मनोनीत किया गया अध्यक्ष
मेजा (प्रयागराज)। तहसील प्रशासन की मनमानी और वर्तमान बार कमेटी के कार्यकाल पूरे होने की स्थिति में बार चुनाव कराने के लिए अधिवक्ताओं की ईल्डर कमेटी ने दस्तक दे दी है।सोमवार को अरुण तिवारी धतूरा को ईल्डर कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत कर चुनावी प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया है।इस मुद्दे पर उपजिलाधिकारी को अवगत कराते हुए न्यायिक कार्य को  ठप रखा गया है। मेजा बार एसोसिएशन की वर्तमान पदाधिकारियों का कार्यकाल आगामी 30 नवम्बर को पूरा हो रहा है।पदधिकारियों ने अभी तक चुनावी मुहिम को हरी झंडी नही दी है।अधिवक्ताओं के एक धड़े ने सोमवार को  तहसील अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी का मुद्दा उठाकर हंगामा शुरू कर दिया।चुनावी प्रक्रिया शुरू करने के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा कर ईल्डर कमेटी का गठन किया गया।वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार तिवारी धतुरा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।श्री तिवारी ने कहा कि तहसील प्रशासन पर अंकुश लगाने के लिए चुनाव ही एक मात्र विकल्प है। अधिवक्ता अरुण तिवारी ने बताया कि वर्तमान कमेटी आगामी 30 नवम्बर तक वैध है।पिछला चुनाव 30 नवम्बर को ही हुआ था।मात्र दस दिन शेष हैं,इस स्थिति में नई कमेटी का गठन किया जाना चाहिए।इस मामले में अधिवक्ताओं का बड़ा धड़ा चुनाव के पक्ष में है और सोमवार को कई अधिवक्ता मुखर हो कर इस मुद्दे पर चर्चा करते देखे गए।श्री तिवारी ने कहा कि ईल्डर कमेटी शीघ्र ही मतदाता प्रक्रिया शुरु करेगी।फिलहाल अभी इसकी तय तिथि नही बताई गई है। मौके पर सतीश दुबे,रमेश बाबू मिश्र,हरी शंकर मिश्र,अतुल वैभव दुबे,देवानंद सिंह,बैजनाथ यादव,कुशल चंद द्विवेदी,तुलसीदास तिवारी,आनद मिश्रा,नरेंद्र तिवारी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।