वॉलीबाल, कबड्डी के साथ अन्य खेलों के होंगे आयोजन
मेजा (प्रयागराज)। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के सभी विकास खण्डों में सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी के सहयोग से खेल आयोजन होंगे। इसमें पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जानकारी के अनुसार खेल आयोजन में वॉलीबाल पुरुष वर्ग, कबड्डी पुरुष व महिला वर्ग तथा खो-खो महिला वर्ग की खेल प्रतियोगिता ” सांसद खेल स्पर्धा के रूप में आयोजित की जा रही है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने बताया कि उपरोक्त सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत आगामी 23 नवंबर 2023 को विकास खंड उरुवा की ब्लॉक स्तरीय वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता स्थानीय सिरसा बाजार स्थित श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज में तथा विकास खंड मेजा की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता मेजारोड स्थित बद्री नाथ तिवारी इंटर कॉलेज में संपन्न होगी। जिसमें ब्लॉक के न्याय पंचायत स्तर की टीमें भाग लेगी। श्री शुक्ला ने जिला वॉलीबाल संघ के द्वारा नामित सभी न्याय पंचायत प्रभारी,विकास खंड उरुवा व मेजा से अपील की है कि वे अपने-अपने न्याय पंचायत की पूरी टीम के साथ प्रातः 9 बजे तक निर्देशित क्रीड़ा स्थल पर पहुंचे। विकास खंड उरुवा के खिलाड़ी सिरसा बाजार स्थित श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज में उरुवा ब्लॉक प्रभारी कुशल कांत मिश्रा, देवेंद्र नाथ शुक्ला व प्रभाकर चौबे से तथा विकास खंड मेंजा के खिलाड़ी मेजारोड के बीएनटी कॉलेज में पहुंचकर मेजा ब्लॉक प्रभारी मुकेश शुक्ला व अशफाक अहमद से संपर्क करके अपने-अपने टीम की भागीदारी सुनिश्चित करा लें। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपना आईडी दस्तावेज देना होगा।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































