V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पूर्व विधायक बाबू लाल श्रीवास्तव के नाम से चौराहा लगेगी प्रतिमा… हरी प्रताप सिंह

कायस्थ समाज द्वारा कलम दवात की पूजा और प्रतिभा सम्मान का हुआ आयोजन
हनुमान प्रसाद जूनियर हाई स्कूल  के लिए सदर विधायक ने दो कमरे के निर्माण के विधायक निधि दिए जाने की घोषणा
 कठपुतली नाटक के जरिए भगवान चित्रगुप्त  जीवन चित्रण को दर्शाया गया
प्रतापगढ़। भाई दूज के दिन नगर के जेल रोड स्थित भगवान चित्रगुप्त के मंदिर पर कलम दवात की पूजा और कायस्थ समाज के प्रतिभावान हाई स्कूल ,इंटर मीडियट, स्नातक और परास्नातक में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नरहरपुर के कठपुतली के कलाकार शिव कुमार श्रीवास्तव द्वारा भगवान चित्रगुप्त के जीवन वृत्त कठपुतली के जरिए एक नाटक प्रस्तुत किया गया । इस नाटक ने जमकर तालियां बटोरी। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष हरी प्रताप सिंह, अति विशिष्ट अतिथि सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य  और भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और श्याम सुंदर ताऊ, डॉक्टर अतुल श्रीवास्तव और कमला श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव ने शिरकत किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने इस अवसर पर समाज में कायस्थ समाज की अहम भूमिका की चर्चा की और कायस्थ समाज के द्वारा जनसंघ से कायस्थ समाज के पहले विधायक स्व बाबूलाल श्रीवास्तव के नाम से किसी चौराहे पर उनकी प्रतिमा लगाकर उसका नाम बाबूलाल श्रीवास्तव चौराहा की मांग को स्वीकार करते हुए कहा की जल्द ही उनके नाम से किसी चौराहा का नामकरण कर उनकी प्रतिमा लगवाई जायेगी। ताकि आने वाली पीढ़ियां प्रतापगढ़ में बाबूलाल के योगदान की स्मृतियों का जानते रहे। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कायस्थ समाज के इस कार्यक्रम की सराहना की । उन्होंने कहा की प्रतिभा सम्मान से बच्चों का उत्साह बढ़ता है और वह सम्मान पाने के चाह में और मेहनत से पढाई करते है जिससे उन्हें बड़ी सफलता मिलती है। भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने समाज के नव निर्माण और उत्थान में अपना हर संभव मदद का भरोषा दिलाया। डॉक्टर अतुल श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज के एक जुटता पर चर्चा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार खरे और संचालन अमितेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले बच्चों में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले उत्कर्ष कुमार खरे,सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, विशाखा श्रीवास्तव स्वयं प्रकाश श्रीवास्तव, बीएड में साक्षी श्रीवास्तव, प्राची खरे,  प्राची खरे, प्रिया श्रीवास्तव, तनु श्रीवास्तव , अर्पण खरे, विष्णु प्रकाश, डॉक्टर क्षितिज श्रीवास्तव, ओम श्रीवास्तव, शाश्वत श्रीवास्तव और कठपुतली कलाकार शिव कुमार श्रीवास्तव आदि रहे। इस अवसर पर संजय कुमार खरे, संदीप खरे, डॉक्टर शंकर सहाय , शिव शंकर खरे, राजीव सक्सेना, अश्वनी श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, उषा खरे , डॉक्टर अनिल खरे, सुनील श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे