होलागढ़ (प्रयागराज)। कचनार बीर बाबा धाम चौरास,डेरवा में आयोजित सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन पन्द्रह वर्षीय बाल व्यास पंडित सुमित कृष्ण महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भगवान के द्वारा कही गई सार्वभौमिक प्राचीन कथा है। जिसको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद के बाद श्रीमद्भागवत महापुराण नाम पड़ा। बताया कि जन कल्याण के लिए ज्ञान और गंगा दो प्रमुख धारा है।भगवान श्री नारायण के मुख से श्रीमद्भागवत पुराण ज्ञान की धारा और श्री नारायण के पैर से भागीरथी गंगा की धारा निकली है। जिसमे डूबकर भक्त ईह लोक से पार पा सकते हैं। संगीतमय कथा के पहले ही दिन बाल व्यास के कुलगुरु आचार्य/ भागवत भूषण संतोष जी महराज ने पहुंचकर बाल व्यास को आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।एक दर्जन से अधिक बृंदाबन के पंडितों ने कुलगुरु का मंत्रोचार और मालाफूल से स्वागत किया। यजमान पंडित कौशल किशोर मिश्र वैद्य, शान्ती देवी सपत्नीक हैं। कार्यक्रम के संयोजक प्रभा शंकर मिश्र बालाजी ने सभी का स्वागत किया। अन्य लोगों में श्याम किशोर मिश्र, गिरिजा देवी, अहिंसा राम मिश्र, मुन्ना, रमा शंकर, पंडित ज्योति शुक्ल, दिनेश आदि मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें