कुंडा-प्रतापगढ़। कुंडा के पास बुधवार को डग्गामार बस की पेड़ से टक्कर में अब तक मृतकों की संख्या तीन पहुंच गई है। मृतकों में एक वृद्ध लावारिस महिला भी है। जबकि तीसरी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है तथा परिजन शव के आने का इंतजार कर रहे हैं। गांव में घटना के बाद से ही मातम पसरा हुआ है। कुंडा कोतवाली एवं नगर क्षेत्र के तिलौरी गांव के पास कुंडा प्रतापगढ़ रोड पर बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे सवारियों से भरी बस प्रतापगढ़ से कुंडा आ रही थी। डग्गामार बस के सामने विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार से बस पेड़ से टकरा गई थी। जिसमें एक वृद्ध राम दास की तत्काल घटना स्थल पर मौत हो गई थी, तथा लगभग दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया था। जहां से 12 लोगों को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज तथा तीन घायलों को जिला अस्पताल गंभीर हालत में रेफर किया गया था। इलाज के दौरान बुधवार की रात में प्रतापगढ़ सदर कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर निवासिनी श्यामा देवी पत्नी स्वर्गीय श्याम सुंदर की मौत हो गई थी। श्यामा देवी घर पर अकेली रहती थी। एकमात्र बेटी शीला देवी की शादी मानिकपुर क्षेत्र के बजहा भीट में हुई है। जहां वह अपने बेटी घर जा रही थी। चूकि श्यामा देवी को बेहोशी की हालत में प्रयागराज रेफर किया गया था। समाचार पत्रों के माध्यम से दामाद सोहनलाल को सास के घायल होने तथा स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज में इलाज की जानकारी होने पर अच्छा तो स श्यामा देवी का शव लेकर अपने घर वापस लौटा जहां साइन कर मानिकपुर राजघाट पर अंतिम दास संस्कार कर दिया। तीसरी मौत मानिकपुर थाना क्षेत्र के समस सैलवारा निवासिनी सीमा देवी 55 वर्ष पत्नी नरेंद्र पांडे अपने बेटे शुभम 25 वर्ष के साथ बाइक से कुंडा की तरफ से आगे जा रही थी। उसी को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई थी। जिसमें सीमा देवी व बेटा शुभम भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। दोनों का इलाज स्वरूप नारायण नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज में चल रहा था। जहां गुरुवार अपरान्ह 1:00 बजे सीमा देवी की मौत हो गई तथा उनका इकलौता बेटा शुभम भी गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। नरेंद्र पांडे गांव पर खेती बाड़ी करते हैं। बेटा शुभम व बेटी रिया पढ़ाई कर रहे हैं। मौत की खबर पर नरेंद्र पांडे के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भारी भीड़ जुट हो गई। दुर्घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, तथा लोग दुखी हैं। दुर्घटना में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे
- देश:ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मुश्किल समय आया था, पूरा देश देख रहा था सेना की कार्रवाई : लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह

बस दुर्घटना में दो और महिलाओं की इलाज के दौरान मौत

कुंडा-प्रतापगढ़। कुंडा के पास बुधवार को डग्गामार बस की पेड़ से टक्कर में अब तक मृतकों की संख्या तीन पहुंच गई है। मृतकों में एक वृद्ध लावारिस महिला भी है। जबकि तीसरी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है तथा परिजन शव के आने का इंतजार कर रहे हैं। गांव में घटना के बाद से ही मातम पसरा हुआ है। कुंडा कोतवाली एवं नगर क्षेत्र के तिलौरी गांव के पास कुंडा प्रतापगढ़ रोड पर बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे सवारियों से भरी बस प्रतापगढ़ से कुंडा आ रही थी। डग्गामार बस के सामने विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार से बस पेड़ से टकरा गई थी। जिसमें एक वृद्ध राम दास की तत्काल घटना स्थल पर मौत हो गई थी, तथा लगभग दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया था। जहां से 12 लोगों को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज तथा तीन घायलों को जिला अस्पताल गंभीर हालत में रेफर किया गया था। इलाज के दौरान बुधवार की रात में प्रतापगढ़ सदर कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर निवासिनी श्यामा देवी पत्नी स्वर्गीय श्याम सुंदर की मौत हो गई थी। श्यामा देवी घर पर अकेली रहती थी। एकमात्र बेटी शीला देवी की शादी मानिकपुर क्षेत्र के बजहा भीट में हुई है। जहां वह अपने बेटी घर जा रही थी। चूकि श्यामा देवी को बेहोशी की हालत में प्रयागराज रेफर किया गया था। समाचार पत्रों के माध्यम से दामाद सोहनलाल को सास के घायल होने तथा स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज में इलाज की जानकारी होने पर अच्छा तो स श्यामा देवी का शव लेकर अपने घर वापस लौटा जहां साइन कर मानिकपुर राजघाट पर अंतिम दास संस्कार कर दिया। तीसरी मौत मानिकपुर थाना क्षेत्र के समस सैलवारा निवासिनी सीमा देवी 55 वर्ष पत्नी नरेंद्र पांडे अपने बेटे शुभम 25 वर्ष के साथ बाइक से कुंडा की तरफ से आगे जा रही थी। उसी को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई थी। जिसमें सीमा देवी व बेटा शुभम भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। दोनों का इलाज स्वरूप नारायण नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज में चल रहा था। जहां गुरुवार अपरान्ह 1:00 बजे सीमा देवी की मौत हो गई तथा उनका इकलौता बेटा शुभम भी गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। नरेंद्र पांडे गांव पर खेती बाड़ी करते हैं। बेटा शुभम व बेटी रिया पढ़ाई कर रहे हैं। मौत की खबर पर नरेंद्र पांडे के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भारी भीड़ जुट हो गई। दुर्घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, तथा लोग दुखी हैं। दुर्घटना में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें