V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

17वां यूपीटीबी एंड चेस्ट कॉन्फ्रेंस कल से:डॉ. शुक्ला

प्रयागराज। यूपी स्टेट टीबी एसोसिएशन और मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज के रिस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित 17वां यूपी टीबी एंड चेस्ट कॉन्फ्रेंस 2023 का शुभारम्भ 04 और 05 नवंबर को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम एवं एएमए कन्वेशन सेण्टर में होगा। इस कॉन्फ्रेंस का थीम अपडेट इज स्ट्रेन्थ है जो चेस्ट की बीमारियों, खासकर क्षयरोग (टीबी) के क्षेत्र में निरंतर सीखने और ज्ञान और कौशल को अपडेट करने की आवश्यकता को प्रतिबिंबित करता है। उक्त जानकारी डा0 अमिताभ दास शुक्ला ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य प्रतिभागियों, जिनकी नैदानिक संख्या 300 से अधिक होने की उम्मीद है, के बीच वैज्ञानिक सूचना और अनुभव का आदान प्रदान का मंच प्रदान करना है। कॉन्फ्रेंस में पूरे भारत से प्रतिष्ठित संकाय, जो सीने/चेस्ट की बीमारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर, जैसे निदान, प्रबंधन, प्रतिरोध, संकलन, पोस्टर सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यह आयोजन मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के संयोजन से होगा। इस कार्यक्रम में चार नवंबर को विभिन्न विषयों पर कार्यशाला स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में और पांच नवंबर को एसोसिएशन की मुख्य कांफ्रेंस स्टैनली रोड स्थित एएमए के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी।