V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शिक्षार्थियों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का काउंसलर्स ने किया समाधान

एमडीपीजी कॉलेज में आयोजित किया गया इग्नू का परिचय समारोह
प्रतापगढ़। एमडीपीजी कॉलेज परिसर में स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में रविवार को इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए परिचय समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षार्थियों की समस्याओं व जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्य विश्वविद्यालय के डीन एवं प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद मिश्र ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। समारोह में अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ अभिषेक सिंह ने नये विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए इग्नू अध्ययन केंद्र पर संचालित विषयों और उनके प्रवेश, परामर्श सत्र, असाइंमेंट तथा परीक्षा इत्यादि से सम्बंधित जानकारी दी। प्रो अरविंद मिश्र ने कहा कि इग्नू की सभी अध्ययन सामग्री गुणवत्ता पूर्ण है जो छात्रों को विषय संबंधित कंपीटिशन निकालने में अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने इग्नू द्वारा संचालित शिक्षा के  विभिन्न चैनल जैसे ज्ञान दर्शन, ज्ञान वाणी और स्वयंप्रभा के महत्व पर प्रकाश डाला। वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष एवं पीजीजेएमसी के काउंसलर डाॅ सीएन पांडे ने इग्नू के पत्रकारिता कोर्स के बारे में विस्तार से बताया और कहा उत्कृष्ट लेखन एवं पत्रकारिता वर्तमान की मांग है। शिक्षार्थियों को अपने वैचारिक एवं लेखन कौशल से इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए इग्नू वेबसाइट के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। काउन्सलर डाॅ जितेंद्र कुमार ने उच्च शिक्षा में इग्नू के विभिन्न कोर्सो के बारे में बताया जिन्हें छात्र घर बैठे पूर्ण कर सकते है। उन्होंने लोगो के बीच दूरस्थ शिक्षा में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतापगढ़ अध्ययन केंद्र को बधाई दी। इग्नू की काउन्सेलर डाॅ सीमा त्रिपाठी ने कहा कि इग्नू के विभिन्न कोर्स ऐसे हैं जो रोज़गार का अवसर प्रदान करते हैं। छात्रों को इनका लाभ लेना चाहिए। समारोह में 105 शिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन इग्नू छात्रा स्मिता गुप्ता ने और धन्यवाद ज्ञापन डाॅ अभिषेक सिंह ने किया। अंत में शिक्षार्थियों में पीजीजेएमसी के डाॅ आशीष कुमार त्रिपाठी, धर्मजीत सिंह, एमएससी एनवायरनमेंट साइंस की साक्षी पांडे, अवनिका शुक्ला, माधवी सिंह व अन्य पाठ्यक्रमों के शिवम सिंह, निखिल सरोज, योगेश कुमार आदि ने अपनी विषयगत एवं अन्य समस्याएं व जिज्ञासाएं रखीं जिनका समाधान काउंसलर्स के द्वारा किया गया। समारोह में इग्नू के काउन्सेलर डाॅ कोमल मिश्रा, शिबा बानो, विजय पांडेय, रोहन सिंह, अयूब ख़ान व छात्र और छात्राएँ उपस्थित रहीं।