V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डिजिटल लाइब्रेरी शिक्षा ग्रहण करने का सुगम स्थान, महापौर

फाफामऊ। प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने सोमवार को दोपहर में पुराने फाफामऊ स्थित प्रज्ञान डिजटल लाइब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी शिक्षा ग्रहण करने का छात्रों के लिए सुगम स्थान है। लाइब्रेरी में क्षेत्र के पढ़ने लिखने वालों छात्रों को एक अच्छा माहौल और एकांत में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे और वह सरलता से पढ़ाई कर सकेंगे। खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों छात्रों को ध्वनि प्रदूषण से रहित स्थानों पर शिक्षा का मंथन किया जाना अति आवश्यक होता है। उद्घाटन समारोह में पूर्व पार्षद उपेंद्र सिंह, शांतिपुरम पार्षद सुरेंद्र यादव, धीरेंद्र केसरवानी, विनय कुमार, विजय गिरी, रामकुमार यादव, अजय सिंह उर्फ पिंटू, अभिषेक सिंह, आरडी वर्मा, नवनीत कुशवाहा, महेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें।