V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जिले में मिले 13 संक्रमित, कुल 53 एक्टिव केस

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में भी कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। आज गुरूवार को कुल 13 कोरोना संक्रमित मिले। ऐसे में जिले में कुल 53 एक्टिव केस का उपचार चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय पुराना जिला महिला अस्पताल में 17, एसआरएन प्रयागराज में 3, राममनोहर लोहिया लखनऊ एवं केजीएमयू लखनऊ में एक एक तथा अन्य फैसिलिटी में 2 संक्रमितो को भर्ती कराया गया है। जबकि 29 संक्रमितो को होम आइसोलेशन में रखा गया है। गुरूवार को जांच के लिए 819 लोगो का सैम्पल लिया गया। जबकि 691 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें दो की रिपोर्ट पाजिटिव मिली। इसी तरह ट्रेनेएट जांच में 1 तथा एण्टिजन जांच में 10 संक्रमित मिले है। इस प्रकार गुरूवार को कुल 13 कोरोना संक्रमित मिले। टेलीमेडिसिन के माध्यम से 14189 लोगो का मार्गदर्शन एवं सलाह प्रदान किया गया है। जबकि कन्ट्रोल रूम पर 6788 फोन काल आ चुकी है। जिले में इस समय 21 हाटस्पाट क्षेत्र है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में भी कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। आज गुरूवार को कुल 13 कोरोना संक्रमित मिले। ऐसे में जिले में कुल 53 एक्टिव केस का उपचार चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय पुराना जिला महिला अस्पताल में 17, एसआरएन प्रयागराज में 3, राममनोहर लोहिया लखनऊ एवं केजीएमयू लखनऊ में एक एक तथा अन्य फैसिलिटी में 2 संक्रमितो को भर्ती कराया गया है। जबकि 29 संक्रमितो को होम आइसोलेशन में रखा गया है। गुरूवार को जांच के लिए 819 लोगो का सैम्पल लिया गया। जबकि 691 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें दो की रिपोर्ट पाजिटिव मिली। इसी तरह ट्रेनेएट जांच में 1 तथा एण्टिजन जांच में 10 संक्रमित मिले है। इस प्रकार गुरूवार को कुल 13 कोरोना संक्रमित मिले। टेलीमेडिसिन के माध्यम से 14189 लोगो का मार्गदर्शन एवं सलाह प्रदान किया गया है। जबकि कन्ट्रोल रूम पर 6788 फोन काल आ चुकी है। जिले में इस समय 21 हाटस्पाट क्षेत्र है।

Leave a Comment