कहा, देश के आर्थिक ग्रोथ में आधी आवादी की अहम भागीदारी
हिंदूपुर के अनघ मण्डपम में किया गया भव्य सम्मान
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा प्रयागराज। भाजपा काशी प्रान्त के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल का करछना के हिंदूपुर के अनघ मण्डपम में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास का डंका बज रहा है। भाजपा द्वारा सबका साथ सबका विश्वास मन्त्र के साथ सबके विकास की सोच को दर्शाया है। श्री पटेल ने कहा सरकार ने महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और स्वावलम्बन के लिए दूरदर्शिता दिखाते हुए आरक्षण पर मुहर लगाई है।यह देश की राजनीति और विकास के लिए टर्निंग पॉइन्ट बताया गया है। उंन्होने कहा कि रास्ट्रीय आर्थिक विकास ग्रोथ में महिलाओं की भागीदारी अहम रही है।महिलाओं का हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है और भाजपा ने उन्हें बड़ा तोहफा देते हुए आधी आबादी के लिए कई और रास्ते खोल दिए हैं।कहा कि भाजपा ने महिलाओं का सदैव सम्मान किया है l क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के लिए तमाम योजनाएं लागू की गई है। जिसमें उज्ज्वल गैस योजना, लाडली सौभाग्य योजना, आयुष्मान कार्ड,एवं अन्य कई योजनाएं हैं जिनके जरिए आम लोगों को सहयोग और सहूलियत दी गयी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जड़ता राजा (छत्रपति शिवाजी राजा) जनता के लिए 23 अक्टूबर को होना है l जिस नाटक में हिंदू वादी विचार विमर्श किया जाएगा। छत्रपति शिवाजी को उंन्होने परमवीर योद्धा बताया है l क्षेत्रीय अध्यक्ष जी द्वारा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति को बधाई दी है l क्षेत्रीय सांसद डॉ रीता जोशी ने कहा कि नए क्षेत्रीय अध्यक्ष की अगुआई में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम संयोजक जय सिंह पटेल और संचालन राजेश शुक्ला ने किया है l इस अवसर पर सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व विधायक आनंद कुमार उर्फ़ कलेक्टर पांडे जिला प्रभारी ओंकार केसरी, बृजेश मिश्रा विभूति नारायण सिंह, शिवदत्त पटेल, विभव नाथ भारतीय, भागवत पांडे विक्रमादित्य, मनोज गुप्ता, सेवालाल पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा मिश्रा, कमलेश द्विवेदी पप्पू सिंह गौतम ,मुकेश कोल, प्रचंड शुक्ला सुधाकर पांडे, सविता मिश्रा, सुबोध सिंह, पंकज दुबे त्रिवेणी पांडे, राकेश पांडे , विपिन केसरी नाथु गुप्ता, दिलीप कुमार चतुर्वेदी नीरज कुमार द्विवेदी नरेश सोनकर, डॉक्टर संगम लाल मिश्रा, प्रहलाद तिवारी राजकुमार तिवारी, संतोष शुक्ला, आचार्य हरे कृष्णा शुक्ला वीरेंद्र, पंकज, वंदना सिंह, रंजन शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे l



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































