V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नाली को तोड़ने पर ग्रामीणो में आक्रोश

कोरांव (प्रयागराज)। विकास खण्ड कोरांव के ग्राम पंचायत तराव स्थित बारीपुर मजरे मे मुख्य सड़क के किनारे पानी के निकासी हेतु बनी नाली जाम होने से सड़क पर नाली का गंदा पानी भरा है जिससे गग्रामीणों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि उक्त मजरे में वर्ष 2005 मे पूर्व प्रधान द्वारा राज वित्त से लाखों रुपये खर्च कर पानी के निकलने के लिए नाली का निर्माण कराया गया था परंतु नियमित सफाई कर्मी न आने और कोरांव से कोहडार मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण व उची सड़क बन जाने से मुहल्ले मे बनी नाली का पानी नही निकल पा रहा है उधर से आने जाने वाले राहगीरों के अलावा नौनिहालों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है वही दूसरी ओर संक्रमण रहित बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है पूरे मामले में ग्रामीणों ने समाधान दिवस पर खण्ड विकास अधिकारी को अवगत कराया जिसमे खण्ड विकास अधिकारी के पहल पर शनिवार को नाली का कार्य शुरू हुआ शनिवार को ही मध्य रात्रि मे किसी अराजकतत्व द्वारा नाली को बीच मे तोड़ के उसके ईट को बगल मे फेक दिया गया ग्रामीण जब रविवार को सुबह शौच के लिए निकले तो उन्होंने देखा टूटी नाली देखकर ग्रामीणों मे भारी आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों में मुख्य रूप से कौशलेस तिवारी, अरूण मिश्रा, सुनील कुमार पांडेय,पंचम लाल, कामता प्रसाद,श्याम लाल, जीवनलाल, मंगला प्रसाद, गौरी शंकर, सीताराम,  वेद प्रकाश प्रजापति, अनिल विश्वकर्मा, प्रमोद तिवारी,रामकुमार आदि ने खण्ड विकास अधिकारीका ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए समस्या के निदान की माँग की है।