V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

महिला का पर्स छीन भागे बदमाश

 दिलीपपुर-प्रतापगढ़ ।  स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम शिवसत के समीप ई-रिक्शा पर सवार महिला का पर्स छीन कर बदमाश भाग निकले। बताया गया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार निवासी नसरीन बानो अपनी सास हाजरा बेगम के साथ दवा लेने शहर गई थी।दवा लेकर शहर से वापस ई-रिक्शा से घर आ रही थी कि रास्ते में ग्राम शिवसत के समीप पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और ई-रिक्शा पर किनारे बैठी नसरीन बानो का पर्स छीन कर भाग निकले। नसरीन बानो ने बताया कि पर्स में एक हजार रुपए और मोबाइल था। नसरीन बानो ने पुलिस को तहरीर दी है।