V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पितृ विसर्जन पर अमर शहीद सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शिक्षकों को आम जन समुदाय ने दी श्रध्दांजलि

  प्रतापगढ़। हमारे देश की माटी के सपूतों और सेनानियों का सनातन काल से अभिनंदन होता आ रहा है। आज़ादी की पहली लड़ाई में बेल्हा, दहियांवा, तरौल,अठेहा आदि अवध क्षेत्र में ही हजारों सेनानियों एवं राजा गुलाब सिंह सहित देशी सैनिकों ने बलिदान दिया था । लखनऊ -जौनपुर मार्ग पर चांदा में लाल प्रताप सिंह (कालाकाँकर) एवं सैकड़ों अवधी सैनिकों को अंग्रेजी पलटन से लडाई में वीरगति प्राप्त हुई । यह विचार भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने सच्चा बाबा आश्रम पर आयोजित विचार गोष्ठी में अध्यक्षीय सम्बोधन में ब्यक्त किया। अज्ञात शहीद सैनिकों, सेनानियों और आदर्श शिक्षकों को पितृ विसर्जन के अवसर पर श्रध्दा सुमन अर्पित किया गया साथ ही पूर्व सैनिकों, शहीद एवं सेनानी के परिजनों, शहीद शिक्षक के पुत्र, शिक्षकों और साहित्य पुरस्कार के लिए सम्मानित किया गया!  स्वतंत्रता सेनानी वंशज त्रिपुरारी पाण्डेय ने कहा कि अवध किसान आन्दोलन, रुरे में बाबा रामचंद्र, झिंगुरी सिंह,सहदेव सिंह और पट्टी में अम्बिका सिंह, कहला (गौरा) के किसान एवं विश्वनाथ गंज के क्रांतिकारी आदि सेनानियों, महापुरुषों एवं पुण्यात्माओं को विशिष्ट रुप से नमन है । भारतीय सेना के शहीद सैनिकों के परिजनों में कारगिल युद्ध में शहीद रामेन्द्र प्रताप सिंह के अनुज बृजेन्द्र प्रताप सिंह छोटे भैया को मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आशीष जी ने सम्मानित किया। प्रसिद्ध साहित्यकार डा०हंसराज त्रिपाठी, हिन्दी भाषा पुरस्कार  मानस- मर्मज्ञ बेसिक शिक्षक डा० दिनेश पाण्डेय को  प्रदान किया गया।  सांस्कृतिक पर्व पितृ विसर्जन के मौके पर अमर शहीद सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदर्श शिक्षकों की स्मृति में सई नदी के बेल्हा घाट पर पिण्ड दान और जलाभिषेक प्रतापगढ़ के प्रताप संयोजक डा०विनोद त्रिपाठी ने अर्पित किया।
अध्यक्षता ओम प्रकाश त्रिपाठी, सह – संयोजक,भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ,उत्तर प्रदेश एवं संचालन डा० विनोद त्रिपाठी, संयोजक एवं कविवर सुरेश “ब्योम” ने किया। सास्कृतिक पर्व पर कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक राम अवतार सिंह, सूबेदार विनोद कुमार मिश्र और प्रमोद कुमार पाण्डेय,भारत पाक युद्ध (कारगिल) शहीद रामेन्द्र प्रताप सिंह के अनुज, शिक्षक एवं समाजसेवी बृजेन्द्र प्रताप सिंह, अवध किसान आन्दोलन के संस्थापक झिंगुरी सिंह के पौत्र दिनेश सिंह, त्रिपुरारी पाण्डेय, शिक्षक एवं कवि जयराम पाण्डेय, प्राशिसं के पूर्व जिलाध्यक्ष शहीद शोभनाथ मिश्र के पुत्र नीरज मिश्र बे०शि०प० और डा० दिनेश पाण्डेय आदि को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह शक्ति दात्री, एवं साफा भेटकर सम्मानित किया गया!
विचार गोष्ठी में लोकमित्र सम्पादक संतोष भगवन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष अशोक राय,अटेवा जिला संयोजक सी०पी० राव, इतिहासकार प्रो० पियूष कान्त शर्मा, ललित मिश्र सरस, विनय कुमार सिंह, नरेंद्र त्रिपाठी, कौशलेन्द्र सिंह, आशुतोष सिंह, डा० दिनेश वर्मा , विश्व दीप सिंह, जय प्रकाश पाण्डेय, राजकिशोर मिश्र, महामंत्री राजेश मिश्र, मंजीत सरोज, संजय यादव, विजय शंकर गुप्ता, रोहित मिश्रा एवं कृपा शंकर यादव ने विचारों की पुष्पांजलि अर्पित की।