प्रयागराज। जिलाअधिवक्ता संघ कार्यकारिणी के चुनाव 2023, 24 में सभी पदों पर खड़े उम्मीदवारों ने आज दक्षता भाषण के दौरान खूब वाह वाही लूटी। उम्मीदवारों ने अपने साथी अधिवक्ताओं से ढ़ेरों वादे करते हुए उन्हें सब्ज बाग दिखाए। बता दें कि गुरुवार को चुनाव अधिकारी द्वारा आगामी जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2023,24 के बाबत निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक संघ हाल में सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक उम्मीदवारों का दक्षता भाषण हुआ। जिसमें सभी पदों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए ढेरों वादे किए। किसी ने अपने पुराने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को वकीलों के समक्ष रखा तो वहीं कचहरी परिसर की साफ सफाई और पानी की व्यवस्था के साथ वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा चुनाव देर से कराने और अपने कार्यकाल में समय से चुनाव कराने की बात करते हुए वकीलों के मान-सम्मान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।एक उम्मीदवार ने कहा की उनके कार्यकाल में जो चैंबर बने थे उसे शीघ्र ही वकीलों को आवंटित करायेंगे और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ आरओ की व्यवस्था भी करेंगे।वही एक उम्मीदवार द्वारा कहा गया कि वकील की मृत्यु होने पर परिवार को 3 लाख रुपए और अंतिम संस्कार के लिए 50 हज़ार रुपए दिए जाएंगे। वहीं दूसरे ने कहा कि अधिवक्ता के मरने पर दो लाख रुपये परिवार को तथा बीमारी पर 50 हज़ार रुपए दिए जाएंगे। साथ ही दो बेड का अस्पताल व एक एंबुलेंस की व्यवस्था भी कराएंगे। जो चैंबर बनकर तैयार हैं, उन्हें वकीलों को निशुल्क उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने कचहरी परिसर में साफ-सफाई, शुद्ध पानी की व्यवस्था, साइकिल स्टैंड आदि की भी व्यवस्था कराए जाने की बात कहते हुवे तरह-तरह के लुभावने वादे किए। दक्षिण दक्षता भाषण के दौरान चुनाव अधिकारी भूपेंद्र देव शुक्ला, अध्यक्ष गिरीश तिवारी मंत्री विद्या भारती मिश्र संयुक्त मंत्री रेवती रमण त्रिपाठी तथा एल्डर कमेटी के सदस्य व सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव *उम्मीदवारों ने वकीलों से किये ढेरों वादे दिखाए सब्ज बाग

प्रयागराज। जिलाअधिवक्ता संघ कार्यकारिणी के चुनाव 2023, 24 में सभी पदों पर खड़े उम्मीदवारों ने आज दक्षता भाषण के दौरान खूब वाह वाही लूटी। उम्मीदवारों ने अपने साथी अधिवक्ताओं से ढ़ेरों वादे करते हुए उन्हें सब्ज बाग दिखाए। बता दें कि गुरुवार को चुनाव अधिकारी द्वारा आगामी जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2023,24 के बाबत निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक संघ हाल में सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक उम्मीदवारों का दक्षता भाषण हुआ। जिसमें सभी पदों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए ढेरों वादे किए। किसी ने अपने पुराने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को वकीलों के समक्ष रखा तो वहीं कचहरी परिसर की साफ सफाई और पानी की व्यवस्था के साथ वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा चुनाव देर से कराने और अपने कार्यकाल में समय से चुनाव कराने की बात करते हुए वकीलों के मान-सम्मान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।एक उम्मीदवार ने कहा की उनके कार्यकाल में जो चैंबर बने थे उसे शीघ्र ही वकीलों को आवंटित करायेंगे और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ आरओ की व्यवस्था भी करेंगे।वही एक उम्मीदवार द्वारा कहा गया कि वकील की मृत्यु होने पर परिवार को 3 लाख रुपए और अंतिम संस्कार के लिए 50 हज़ार रुपए दिए जाएंगे। वहीं दूसरे ने कहा कि अधिवक्ता के मरने पर दो लाख रुपये परिवार को तथा बीमारी पर 50 हज़ार रुपए दिए जाएंगे। साथ ही दो बेड का अस्पताल व एक एंबुलेंस की व्यवस्था भी कराएंगे। जो चैंबर बनकर तैयार हैं, उन्हें वकीलों को निशुल्क उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने कचहरी परिसर में साफ-सफाई, शुद्ध पानी की व्यवस्था, साइकिल स्टैंड आदि की भी व्यवस्था कराए जाने की बात कहते हुवे तरह-तरह के लुभावने वादे किए। दक्षिण दक्षता भाषण के दौरान चुनाव अधिकारी भूपेंद्र देव शुक्ला, अध्यक्ष गिरीश तिवारी मंत्री विद्या भारती मिश्र संयुक्त मंत्री रेवती रमण त्रिपाठी तथा एल्डर कमेटी के सदस्य व सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें