प्रतिमा के समक्ष कैंडिल जला अर्पित की श्रद्धांजलि
प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर स्वर्गीय डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के पुण्यतिथि पर उनके चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया। वहीं दूसरी ओर शहर स्थित ट्रेजरी चौराहा निकट डॉक्टर लोहिया की प्रतिमा के समक्ष सपा पदाधिकारियों ने कैंडिल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए डॉ लोहिया के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉक्टर लोहिया के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अतिथि के रूप में मौजूद सपा नेता पूर्व एमएलसी एसपी सिंह पटेल ने कहा कि डाक्टर लोहिया का पूरा जीवन सादगी से परिपूर्ण एवं देश की सेवा में समर्पित रहा है। उन्होंने देश में गरीबी अमीरी की बढ़ती खाई को पाटने में अहम योगदान दिया।उन्होंने समाजवादी विचारधारा से देश का एकीकरण करने का काम किया। समाजवादी कार्यकर्ता को डाक्टर लोहिया के पद चिन्हों पर चलते हुए उनकी विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव,जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय,वसिक खान जिला उपाध्यक्ष,नगर अध्यक्ष निसार अहमद, मनीष पाल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, लक्ष्मी रमन पासी,गौरव यादव, मीडिया प्रभारी वकार अहमद सहित आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































