रोहित और संतोष सिंह चल रहे आगे
प्रतापगढ़ । जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव के बाद आज प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ हुई । कुल 1740 पड़े मतों की मतगणना 18 चक्र में कराई जाएगी । प्रत्येक चक्र में 100 मतों की गिनती की जा रही है ।आज की 9 चक्र की मतगणना समाप्त होने के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहित कुमार शुक्ला 278 मत पाकर अपने निकटतम प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह से 21 मतों से आगे चल रहे हैं । भानु प्रताप सिंह को 257 और तीसरे स्थान पर करुणाशंकर मिश्र को 233 मत प्राप्त हुए हैं । इसी प्रकार 9 वें चक्र की मतगणना के बाद महामंत्री पद के प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह अपने प्रत्याशी विवेक त्रिपाठी से 29 मतों से आगे हैं । मतगणना दिनांक 12 अक्टूबर को भी जारी रहेगी । एल्डर कमेटी के चेयर मैन देव नारायण शुक्ल, न्यासी मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र शुक्ल , श्रीनाथ गुप्ता , जगत बहादुर सिंह सहित चुनाव अधिकारी राजेन्द्र सिंह जरियारी , राजेन्द्र सिंह दाढ़ी, सूर्य कांत मिश्र निराला , आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, देवानंद त्रिपाठी, विजय शंकर त्रिपाठी, मोह0 रफीक , इन्दु भाल मिश्र, संतोष नारायण मिश्र,आदि मतगणना कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।मतगणना स्थल पर भारी सख्या में अधिवक्ता गण , और पुलिसकर्मी मौजूद हैं ।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































