V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रेस कौंसिल ने शुरू की पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव के निधन की जांच

प्रतापगढ़ पहुंचकर दो सदस्यीय टीम ने दर्ज किए पत्रकारों और अधिकारियों के बयान
प्रतापगढ़। पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की कथित दुर्घटना में हुई मौत की जांच करने बुधवार को प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया की दो सदस्यीय टीम यहां पहुंची। टीम के सदस्यों ने स्व. सुलभ श्रीवास्तव के परिजनों से मुलाकात करने के साथ ही अधिकारियों और पत्रकारों के बयान दर्ज किए । टीम में शामिल सुश्री डॉ. सुमन गुप्ता और सुश्री आरती त्रिपाठी पूर्वान्ह लगभग 10 बजे प्रतापगढ़ पहुंचीं। सबसे पहले दोनों सदस्य सुलभ श्रीवास्तव की पत्नी श्रीमती रेणुका श्रीवास्तव से मिलने स्टेशन रोड स्थित उनके आवास पहुंचीं। वहां उनका बयान दर्ज करने के बाद वे लोग गेस्ट हाउस वापस पहुंचे। यहां घटना को लेकर पत्रकारों के भी बयान दर्ज किए। बयान दर्ज कराने के लिए प्रिन्ट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के बड़ी संख्या में पत्रकार गेस्ट हाउस में मौजूद थे। सभी ने अपनी बातें अपने ढंग से कहीं। हालांकि कुछ पत्रकारों की बातें विरोधाभाषी भी रहीं।  शाम लगभग 5 पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी गेस्ट हाउस पहुंचे और प्रकरण में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्या सागर मिश्र भी मौजूद थे। प्रशासन का पक्ष रखने के लिए जिलाधिकारी की ओर से कोई नहीं पहुंचा। न तो जिलाधिकारी स्वयं पहुंचे और न हि उनका कोई प्रतिनिधि। हालांकि प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया के दिल्ली कार्यालय से उनको भी ईमेल से इस जांच टीम के पहुंचने की जानकारी दी गई थी। डॉ. सुमन गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा व्हाट्सएप मैसेज और फोन से भी सूचना दी गई थी। लगभग 7 बजे टीम के सदस्य वापस रवाना हो गए।