पिता ने दी आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर
कुंडा प्रतापगढ़ । बाघराय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मलांवा छजईपुर में दिन मंगलवार को एक बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना दिन मंगलवार लगभग 9बजे सुबह की है,जब मृतका के पिता हरिलाल खेत की ओर गए हुए थे।खेत से वापस आने पर घर का दरवाजा अंदर से बंद था,दरवाजा किसी तरह खोलने पर दिखा की बालिका रूबी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी।बालिका के फांसी के फंदे से लटककर मृत होने के सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई,इसी बीच किसी के द्वारा बाघराय पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस बीच मृतका के पिता ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बेटी को गांव के ही करन सरोज ने ने चोरी चुपके मोबाइल फोन दिया था,जिसकी जानकारी मृतका के पिता को होने पर सोमवार को करन सरोज के घर पर जाकर इस बाबत समझाया गया था,जिससे झल्ला कर करन सरोज ने मृतका को भगा ले जाने अथवा जान से मार देने की धमकी दी गई थी,इस बाबत मृतका के पिता हरिलाल ने पुलिस को हत्या के उकसाने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की फोन पर वार्ता करने के क्रम में बाघराय पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































