लीलापुर-प्रतापगढ़। घर में घुसकर मार-पीट व तोड़-फोड़ करने सहित अन्य धाराओं में पति-पत्नी समेत चार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे बैरी साल गांव निवासिनी कान्ति देवी पत्नी छेदी लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बतायी कि पुरानी रंजिश को लेकर सत्ताइस सितंबर को गांव के ही राजकुमार पुत्र झूरी व उनकी पत्नी सुनीता देवी व पुत्री अंजू व रोशनी एक राय होकर लाठी-डंडा से लैस होकर गालियां देते हुए मेरे दरवाजे पर चढ़ आये और घर में रखें घरेलू सामान तोड़फोड़ डाले जब मैं गालियां देने व तोड़फोड़ का विरोध किया तो यह लोग मेरे घर में घुसकर मुझे मारने लगे हल्ला मचाने पर आसपास के लोगों को आता हुआ देखकर पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांच कर दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें