V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

छप्पर में लगी आग, भारी नुकसान

सुवंसा (प्रतापगढ़)। फतनपुर थाना क्षेत्र के रोह खुर्द कला निवासी पूर्व प्रधान सूबेदार सरोज के घर में  आग लग गई। दोपहिया समेत गृहस्थी का सामान  जलकर राख हो गया।   रविवार रात लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से पूर्व प्रधान के छप्पर में अचानक आग  लग गई। जब तक घर वाले कुछ समझ पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी। जिसके चलते भारी नुकसान हुआ। घर में रखे सामान में खाने का राशन गेहूं, चावल आदि सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। नलकूप चालू कर गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।