भाजपा नेता प्रयागराज संसदीय क्षेत्र के पीड़ितों के आँसू पोछने पहुंचे उनके घर
मेजा (प्रयागराज)। राजनीति में किसी भी नेता में नेतृत्व क्षमता के साथ उसमे मानवीय गुण भी होने चाहिए। भाजपा नेता डॉ संगम मिश्र पार्टी के मन्त्र सबका साथ को जनता के बीच जीना चाहते हैं।उनका मानना है कि लोकप्रियता तभी हासिल की जा सकती है जब लोगों के दुख दर्द के आप साथी बनेंगे।इसी सोच को जमीन पर उतारने के लिए वह संसदीय क्षेत्र के लोगों के आंसू पोंछने के लिए पीड़ित परिवारों के यहाँ पहुंच रहे हैं। डॉ संगम मिश्र ने एक भेंटवार्ता के दौरान बताया कि सेवा और सहयोग की सीख परिवार के बड़ों से मिली तथा संस्कार और संस्कृति ने लोगों के दुख दर्द बांटने का रास्ता दिया।शिक्षा क्षेत्र से जुड़े होने के नाते सामाजिक सम्मान के गुण अपने आप आदतों में शुमार हो गए। उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई जादुई छड़ी नही है कि मैं घुमाकर सब कुछ ठीक कर दूंगा लेकिन सेवा और सहयोग की भावना मुझे पीड़ितों के साथ खड़े होने के लिए जरूर प्रेरित करती है।मेरी कोशिश है कि पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद की जाय लेकिन उससे भी जरूरी है कि उन्हें ढांढस बंधाया जाय। डॉ मिश्र खमनिया महावीर बिन्द के भाई की मृत्यु पर उनके घर जाकर दुखी परिवार से मिले। और ढांढस बंधाया।कहा कि मुझे जब भी याद करोगे में आपके बीच मिलूँगा। उंन्होने ओनौर गांव में सियाराम प्रजापति के भाई की मृत्यु पर उनके घर पर जाकर शोक संतप्त परिवार को सान्त्वना दी है। डॉ संगम मिश्र इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के ग्राम वासियों के सुख-दुख में हाजिर होकर उनके सुख दुख का साथी होने का एहसास दिलाया है।कहा जन सेवा का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। डॉ मिश्र के भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता दिलीप शुक्ल,एस.के.तिवारी, शंकर देव त्रिपाठी, आकाश निषाद,अमरेश मिश्र, लाल चंद बिंद, प्रेमचंद गुप्ता, राजेश शर्मा, आकाश सहित कई लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































