V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दुकान से पैसे की चोरी करते चोर को दुकानदारों ने पकड़ा

पकड़ा गया बदमाश मानिकपुर थाने का था वांछित बाइक चोर पुलिस ने भेजा जेल
कुंडा-प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ बाजार में तीन बदमाश दुकानों से पैसे की चोरी करते समय दुकानदार ने एक को पकड़ लिया। जबकि उसके दो सहयोगी भाग निकले। पकड़ा गया बदमाश शातिर अपराधी तथा मानिकपुर थाना का वांछित बाइक चोर है। मानिकपुर  पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है। महेशगंज थाना क्षेत्र के अठैसा गांव निवासी रंजीत कुमार सरोज पुत्र शिवचरन सरोज समेत दो अज्ञात चोर समेत तीन लोग संग्रामगढ़ बाजार में दुकानों से पलक झपकते पैसे की चोरी कर रहे थे। एक दुकान से पैसे के चोरी करके दूसरे दुकान में चोरी करते समय दुकानदार ने रंगे हाथ चोरी की बाइक समेत पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाश को दुकानदारों ने मारपीट कर जानकारी पर पहुंची संग्रामगढ़ पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया चोर मानिकपुर थाना का वांछित बाइक चोर है। उसने कुछ दिन पूर्व मानिकपुर नगर क्षेत्र के धनवंतरी हॉस्पिटल के सामने से बीते 22 सितंबर को बाइक चुराया था। पुलिस की पूछताछ में उसने बाइक चोरी के बाद कबूल की। संग्रामगढ़ पुलिस ने कोई कार्रवाई न करके मानिकपुर पुलिस को सौंप दिया। मानिकपुर पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के खिलाफ विधिक कार्रवाई के बाद गुरुवार को जेल के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।