V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कार्यों में शिकायत आई तो होगी कड़ी कार्रवाई: जितिन प्रसाद

मंत्री, लोक निर्माण विभाग ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
प्रयागराज। मंत्री, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश जितिन प्रसाद ने गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने जनपद में महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत जो भी कार्य कराये जा रहे है, उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य को सयमबद्ध रूप से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ के दृष्टिगत जो भी कार्य कराये जा रहे है, उसमें कहीं भी शिकायत नहीं आनी चाहिए, नहीं तो सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।  उन्होंने अधिकारियों को पूरे मनोयोग के साथ कार्य करने के लिए कहा है। कहा कि कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी कार्य के लिए जो भी पैसा स्वीकृत हुआ है, वह लैप्स न होने पाये। मंत्री ने बरसात के कारण जनपद में खराब हुई सड़कों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को डीपीआर बनाकर, मरम्म्त कराये जाने वाले सड़को की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है। कहा कि अभी सड़कों पर पैच का जो कार्य कराया जा रहा है, उसे गुणवत्ता के साथ पूरा करायें। यदि पैच कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं पायी गयी तो सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मंत्री ने 40 लाख रू0 से नीचे व 40 लाख रू0 से ऊपर की सड़कों के मरम्मत कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सड़कों की सूची बनाकर उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है।
इस अवसर पर सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वी0के0 सिंह, विधायक फूलपुर प्रवीण पटेल, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, मा0 विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं गंगापार अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, पीडब्लूडी व सेतु निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।