V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पूजा अस्पताल में लगा निशुल्क नेत्र शिविर

दर्जनों मरीजों के मोतियाबिंद का किया गया ऑपरेशन
प्रबन्धक ने कहा, यह मानवीय सेवा की है पहल
मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र के जमुआ स्थित पूजा हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया।अस्पताल के मैनेजर सत्यम सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों और असहाय लोगों को उनके नजदीक सुविधा देने की एक कोशिश रही है। कहा, आंख के बगैर जीवन के किसी भी रंग का कोई मतलब नही रह जाता है।  पूजा हास्पिटल जमुआ में लगाए गए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों मरीज पहुंचे।मरीजों की जांच के साथ 27 मरीजों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया है। ऑपरेशन मरीजों में सरल जैसल (35) कोराव, शशिकांत मिश्रा (55) साड़ी उमन सहित कुल दो दर्जन से अधिक मरीजों का ऑपरेशन डॉक्टरों की टीम ने किया।  इसके अतिरिक्त  अवधेश कुशवाहा (58) जमुआ राकेश यादव (60) जमुआ सहित दर्जनो मरीजों की जांच के साथ उन्हें सलाह और मुफ्त दवा दी गयी।शिविर में कई बुजुर्गों को निशुल्क चश्मा भी दिया गया है। अस्पताल के प्रबन्धक सत्यम सिंह ने कहा कि अस्पताल ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए इस तरह के कैम्प आयोजित कर उन्हें सहूलियत और सहयोग देने की कोशिश की जाती है।यह हमारी मानवीय व्यवस्था का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य कैम्प से आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय लोगों के लाभ के साथ अस्पताल की भी चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह जे कैम्प आयोजित किए जाएँगे