समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया हॉस्पिटल का वर्षगांठ
अंजुमन राजा ए मुस्तफा द्वारा संचालित है हॉस्पिटल
कुंडा प्रतापगढ़। अंजुमन राजा ए मुस्तफा द्वारा संचालित कुंडा नगर की ख्वाजा गरीब नवाज हॉस्पिटल की वर्षगांठ समारोह पूर्वक डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एमएस हैदर के मुख्य आतिथ्य में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। जहां क्षेत्र के बहुत बड़ी संख्या में डॉक्टरों की मौजूदगी रही। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर एम शबीब हैदर ने कहा कि प्राइवेट हॉस्पिटलों में गरीबों के लिए इलाज महंगा है। वही ख्वाजा गरीब नवाज चैरिटेबल हॉस्पिटल गरीबों के लिए कार्य वरदान साबित हो रहा है। जहां बड़ी संख्या में गरीब और मजलूम लोग अपना इलाज कर रहे हैं। उन्होंने अस्पताल की प्रशंसां करते हुए आह्वान किया कि ऐसे चैरिटेबल हॉस्पिटल समाज में बनाए जाने चाहिए। गवर्नमेंट हॉस्पिटल के बारे में विस्तारपुर पर जानकारियां देते हुए उन्होंने कहा आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत ₹5 लाख तक का आयुष्मान कार्ड गरीबों का बनाया जा रहा है। जहां उसी पैसे से मुफ्त इलाज हो रहा है। सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ उठाया जाना चाहिए। डॉक्टर को नेक सलाह देते हुए कहा कि चाहे वह सरकारी सेवा में हो या निजी चिकित्सक की हैसियत से कार्य कर रहे हो, भगवान ने उन्हें इस लायक समझा तभी उन्हें डॉक्टर बनाया है। इसलिए आप सभी लोग 24 घंटे अपनी सेवाएं देते रहना चाहिए। इलाज को व्यवसायिक ना बनाएं बल्कि सेवा भावना से कार्य करें तथा मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें। तभी आप अच्छे चिकित्सक कहलाएंगे। पुलिस और डॉक्टर दोनों 24 घंटा जनता की सेवा के लिए समर्पित रहते हैं। तभी शांति व इंसानियत समाज में कायम है।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए अंजुमन राजा ए मुस्तफा के अध्यक्ष डॉ मोअज्जम ने संस्था व हॉस्पिटल के बारे में जानकारियां देते हुए बताया कि कोरोना काल में ख्वाजा गरीब नवाज हॉस्पिटल पूरी लगन के साथ सेवा भाव से मरीजों की सेवा किया था, तथा अन्य दिनों में भी मरीज को हम अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करते रहे हैं। मोहम्मद जफर सिद्दीकी ने अंजुमन राजा ए मुस्तफा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां देते हुए सभी का स्वागत व आभार प्रदर्शन किया। संचालन डॉक्टर एजाज खान ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ एमएस हैदर, वरिष्ठ पत्रकार डॉ विजय यादव, अब्दुल हाशिम, डॉ शिव प्रसाद त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, इंस्पेक्टर संजय सिंह, शकील अहमद, डॉक्टर सुजीत सिंह, डॉक्टर कमाल अख्तर, डॉक्टर तुफैल अहमद, डॉक्टर अजहर सिद्दीकी, डॉ मोहम्मद, डॉक्टर आरजी चौधरी समेत अन्य अतिथियों को माल्यार्पण व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में डॉक्टर मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें



































































