V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दिव्यांग चिन्हीकरण में 72 का बनाया गया प्रमाण पत्र

ब्लॉक सभागार में आयोजित मेले में विधायक की ओर से वितरित किए गए फल
होलागढ़ (प्रयागराज)। शासन के निर्देश पर बुधवार को ब्लाक सभागार में दिव्यांग चिन्हीकरण मेला लगाया गया। मेला में डाक्टरों के पैनल की टीम ने विभिन्न तरह की जांच किया।दिव्यांग मेला में कुल 173 लोगो ने पंजीकरण कराया।जिसमे 72 लोगों का प्रमाण पत्र बनाया गया। जिसपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के हस्ताक्षर के बाद निर्गत किया जाएगा।उन्नीस लोगो को कृत्रिम उपकरण देने हेतु चिन्हित किया गया।यू डी आई डी 5,स्मार्ट केन एक और पेंशन हेतु 5 जन का चिन्हित किया गया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने सभी दिव्यांगों से मिलकर हाल चाल पूंछा और अपनी तरफ से सभी दिव्यांगो को फल वितरित कराया। इसी दौरान नेत्र अर्जन के न  पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सी एच सी अधीक्षक होलागढ़ से बात कर अगले कैंप में उपस्थित रहने को कहा।डाक्टरों के टीम में डाक्टर आर एस मौर्य,डाक्टर राकेश पासवान,जय शंकर मिश्र,आनंद कुमार जायसवाल,डाक्टर संकल्प शुक्ल,खंड विकास अधिकारी संजीव रत्न, मंडल अध्यक्ष टी एन सिंह, अजय निर्मल, प्रधान महेंद्र यादव, अशोक कुमार मौर्य, जंगी लाल मौर्य, रविंद्र कुमार उर्फ राजा,भाजपा नेता शिव शंकर मिश्र, सुरेंद्र शुक्ल, वीडीओ मुकेश मौर्य, गजानंद दुबे आदि मौजूद रहे।