V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विश्व क्षय रोग दिवस पर निकली जागरूकता रैली

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। उक्त कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रांगण से निकलकर चैक घण्टाघर होते हुए पुनः कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर समाप्त हुई। रैली के उपरान्त शास्त्री सभागार कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिला क्षय रोग अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका-महिला चिकित्सालय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम तथा अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने विचार रखे। गोष्ठी के उपरान्त हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला क्षय रोग केन्द्र, पर स्थापित नवीन डिजिटल एक्स-रे मशीन का शुभारम्भ किया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। उक्त कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रांगण से निकलकर चैक घण्टाघर होते हुए पुनः कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर समाप्त हुई। रैली के उपरान्त शास्त्री सभागार कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिला क्षय रोग अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका-महिला चिकित्सालय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम तथा अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने विचार रखे। गोष्ठी के उपरान्त हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला क्षय रोग केन्द्र, पर स्थापित नवीन डिजिटल एक्स-रे मशीन का शुभारम्भ किया गया।

Leave a Comment