V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जायसी अवधी सम्मान से अलंकृत हुए साहित्यकार डॉ. दयाराम मौर्य ‘रत्न’

अवधी साहित्य संस्थान अमेठी उत्तर प्रदेश द्वारा अवधी भाषा साहित्य के विकास तथा समग्र जीवनोपलब्धियों के लिए मलिक मोहम्मद जायसी समाधि स्थल रामनगर अमेठी सभागार में ” जायसी अवधी सम्मान ” से अलंकृत किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ० अर्जुन पाण्डेय, अवध ज्योति पत्रिका के संपादक डॉ० राम बहादुर मिश्र तथा नार्वे से आए मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश चन्द्र शुक्ल तथा आकाशवाणी केंद्र प्रयागराज के निदेशक लोकेश कुमार शुक्ल ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम तथा सम्मान पत्र से डॉ. रत्न को नवाजा। डॉ० रत्न के अवधी काव्य संग्रह खेत- खलिहान व कोलकाता की सुप्रसिद्ध लेखिका डॉ. रेशमी पाण्डा मुखर्जी द्वारा प्रणीत शोध -समीक्षा ग्रंथ ” मानवीय बोध की क़लम डॉ दयाराम मौर्य ‘रत्न’ के साहित्य का‌ मूल्यांकन ” पर चर्चा हुई।इसके पूर्व डॉ. रत्न को अवधी समेत अन्य विषयों के श्रेष्ठ लेखन हेतु देश – विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों ने सम्मानित किया है।  डॉ. रत्न को इस विशिष्ट उपलब्धि पर समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, ट्रस्टी आनन्द मोहन ओझा, विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य, साहित्यकार राधेश्याम दीवाना, श्रीनाथ मौर्य सरस,  कुंज बिहारी लाल मौर्य काकाश्री, अमरनाथ गुप्ता बेजोड़, अनिल कुमार निलय, समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों ने बधाई दी है।