जारी/घूरपुर (प्रयागराज)। तहसील क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत बादलगंज के पास बुधवार की देर रात शहर से घर वापस जा रहे युवक की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर बैठा उसका साथी बाल-बाल बच गया। कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार निवासी महेंद्र केसरवानी उर्फ मोनू (35) पुत्र स्वर्गीय नंद कुमार केसरवानी अपने साथी जितेंद्र वर्मा उर्फ पप्पू पुत्र भगवती वर्मा के साथ इलेक्ट्रॉनिक का सामान लेने शहर गया था। रात में वापस लौटते समय बादलगंज के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर ही महेंद्र केसरवानी की मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर बैठा दूसरा युवक छिटकर दूर गिर गया। जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की जारी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। युवक दो बच्चों का पिता है। एक बेटा, एक बेटी है। पत्नी नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से भिड़ी, युवक की मौत

जारी/घूरपुर (प्रयागराज)। तहसील क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत बादलगंज के पास बुधवार की देर रात शहर से घर वापस जा रहे युवक की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर बैठा उसका साथी बाल-बाल बच गया। कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार निवासी महेंद्र केसरवानी उर्फ मोनू (35) पुत्र स्वर्गीय नंद कुमार केसरवानी अपने साथी जितेंद्र वर्मा उर्फ पप्पू पुत्र भगवती वर्मा के साथ इलेक्ट्रॉनिक का सामान लेने शहर गया था। रात में वापस लौटते समय बादलगंज के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर ही महेंद्र केसरवानी की मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर बैठा दूसरा युवक छिटकर दूर गिर गया। जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की जारी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। युवक दो बच्चों का पिता है। एक बेटा, एक बेटी है। पत्नी नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें