V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से भिड़ी, युवक की मौत

जारी/घूरपुर (प्रयागराज)। तहसील क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत बादलगंज के पास बुधवार की देर रात शहर से घर वापस जा रहे युवक की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर बैठा उसका साथी बाल-बाल बच गया। कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार निवासी महेंद्र केसरवानी उर्फ मोनू (35) पुत्र स्वर्गीय नंद कुमार केसरवानी अपने साथी जितेंद्र वर्मा  उर्फ पप्पू पुत्र भगवती वर्मा के साथ इलेक्ट्रॉनिक का सामान लेने शहर गया था। रात में वापस लौटते समय बादलगंज के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर ही महेंद्र केसरवानी की मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर बैठा दूसरा युवक छिटकर दूर गिर गया। जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की जारी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। युवक दो बच्चों का पिता है। एक बेटा, एक बेटी है। पत्नी नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है।