V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सुबह से देर रात तक भक्ति गीत पर थिरकते रहें लोग

लेड़ियारी (प्रयागराज)। क्षेत्र में  गुरुवार को धूमधाम से झांकी और भक्ति मय संगीत के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया । गांवों में स्थित मंदिरों में स्थानीय लोगों ने पूजा पाठ और गीत संगीत के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया । मंदिरों में सुबह से शाम तक लोग भक्ति गीत संगीत के साथ नाचते-गाते रहे । क्षेत्र में  स्थित हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया ।     शिव मंदिर परिसर में ग्राम प्रधान शंकर दयाल तिवारी के नेतृत्व में लोगो ने उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया । इस दौरान ग्राम प्रधान शंकर दयाल तिवारी प्रधान बहरैचा ने पूजा पाठ के बाद लोगों को प्रसाद वितरण कराया । भक्ति मय संगीत के साथ मन मोहक तथा कृष्ण झांकियां भी निकाली गई । लेड़ियारी में कीर्तन और सास्कृतिक कार्यक्रम की रही धूम । रतेवरा, करपिया, देईबांध ,  लालतारा आदि स्थानों पर शिव और हनुमान मंदिर पर दोपहर तीन  बजे से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए । कुछ स्थानों पर डीजे, ढोल, नगाड़े के साथ पटाखों के आवाज गूंजा भगवान के जन्मोत्सव होते ही महिलाएं सोहर गीत प्रस्तुत किए ।
जबकि कुछ जगहों पर बुधवार को जन्माष्टमी मनाई गई । वहीं लेड़ियारी बाजार सहित आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को धूमधाम से झांकी और भक्ति मय संगीत के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही । कार्यक्रम के अध्यक्ष नीरज कुमार केशरवानी,  सूरज केशरी, रमेश चन्द्र केशरी, तुंगनाथ केशरी, विशाल केशरी , राहुल केशरी , बद्री प्रसाद केशरी, अंकुर केशरी, धर्मेन्द्र कुमार आदि  लोग उपस्थित रहे