V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रतापगढ़ सहकार भारती की सदर ब्लाक ईकाई का हुआ गठन

राजेश शुक्ला अध्यक्ष एवं मनीष सिंह बनें महामंत्री
प्रतापगढ़। सहकार भारती इकाई प्रतापगढ़ द्वारा संगठन विस्तार योजना के तहत सदर ब्लॉक इकाई का गठन किया गया । कार्यक्रम सँगमघाट खजुरनी के प्रस्तावित हुतात्मा मन्दिर परिसर में जाबाज़ अखाड़ा परिषद के श्याम लाल की अध्यक्षता में हुआ । बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ठा. प्रकाश सिंह रहे। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से राजेश शुक्ला को अध्यक्ष , मनीष सिंह को महामंत्री , सुनील शुक्ला एवं उमेश सिंह को उपाध्यक्ष , चिंतामणि मिश्र तथा मनीष सिंह द्वितीय को मंत्री बनाते हुए समस्त कार्यकारिणी गठित करने की जिम्मेदारी अध्यक्ष एवं महामंत्री को दी गई । नवगठित इकाई को जिलाउपाध्यक्ष आलोक मिश्र नें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिन संस्कार नहीं सहकार , बिन सहकार नहीं उद्धार हमारे संगठन का एजेंडा है जिसे सभी पदाधिकारियों को पहले स्वयं में फिर सभी में लाने के उद्देश्य से कार्य का शुभारंभ करें । अधिक से अधिक समूह बनाएं और समूहों के जरिए लोगों को समृद्धिशाली बनाने के लिए योजनाबद्ध होकर कार्य करें। इस दौरान जिला महामंत्री डीकेशर्मा नें नवगठित इकाई को अपने क्षेत्र के गरीब और जरूरतमन्दो के लिए कार्य करने की दिशा में सभी का मार्गदर्शन किया । इस दौरान जिला मंत्री प्रवीण उपाध्याय , नवीन पुजारी ,शिव त्रिपाठी,  राहुल सिंह , धर्मेद्र तिवारी आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।