V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जामताली में खेत से पोल ले जाने पर दबंग ने हथौड़े से तोड़ डाला सरकारी विद्युत पोल

जामताली में दबंग की दबंगई बनी चर्चा का विषय
विद्युत पोल तोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल
बीरापुर प्रतापगढ़ । रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति विद्युत उपखंड पांडेय तारा से की जाती है। बताते हैं विद्युत लाइन को लुमिनस कंपनी द्वारा हुलासी का पूरा गांव से बसहा गांव तक बंद केवल की एल टी लाइन विभाग द्वारा बनवाए जा रही है और सरकारी विद्युत पोल लगाए जा रहे हैं। इस विद्युत लाइन को बनवाने के लिए ठेकेदार और सुपरवाइजर जामताली पंडितान गांव में रखा सरकारी विद्युत पोल ट्रैक्टर से खींच कर हुलासी का पूरा गांव ले जा रहा था। जामताली पंडितान गांव में विद्युत पोल एक दबंग व्यक्ति के खेत से लेकर चला गया। जिसकी सूचना मिलते ही  दबंग व्यक्ति मौके पर पहुंचा और अपने दबंगई पर उतारू हो गया। और खेत में से पोल ले जाने पर दबंग व्यक्ति सरकारी विद्युत पोल को हथौड़े से तोड़ डाला और उसे खंड-खंड कर दिया। शायद दबंग व्यक्ति को सरकारी विद्युत पोल तोड़ने का कोई डर नहीं है। और यदि यही हाल रहा तो सरकारी विद्युत पोल का क्या हश्र होगा आप खुद ही समझ सकते हैं। दबंग की दबंगई जामताली क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। और सरकारी विद्युत पोल दबंग द्वारा तोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। देखना यह है कि बिजली विभाग के आला अधिकारी दबंग के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। मामले के संबंध में ठेकेदार और सुपरवाइजर ने विभाग के उच्चा धिकारियों से शिकायत की है।