V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बिजली कर्मियों ने बचाई नील गाय के बच्चे की जान

वन विभाग की टीम को सुरक्षित सौंपा
प्रतापगढ़। रूपापुर विद्युत उपकेंद्र के स्टाफ ने नील गाय के नवजात शिशु की जान बचाई। उन्होंने बच्चे की देखभाल की और शाम को वन विभाग की टीम बच्चे को ले गई। बताया जाता है कि सुबह अचानक से नीलगाय का एक छोटा सा बच्चा लड़खड़ाते हुए सबस्टेशन के अंदर दाखिल हुआ। उसके पीछे कुत्ते लगे हुए थे। बच्चा अंदर लगे बिजली उपकरणों के संपर्क में आता। इससे पहले ही वहां के स्टाफ मनोज और बब्लू उसे पकड़कर किनारे ले गए। पैकेट का दूध लाए और उसे पिलाया। सूचना मिलने पर जेई संदीप भी पहुंच गए। उन्होंने भी उसकी देखभाल शुरू कर दी। सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी मुबीन उपकेंद्र पहुंचे। कर्मचारियों ने बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया। वन विभाग के एसडीओ शेख मुज्जम से बात करने के बाद जेई स्वयं अपनी गाड़ी से बच्चे को छोड़ने चिलबिला के वन विभाग गए। आसपास के लोगों ने बिजली स्टाफ के कार्य की सराहना की है।