V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अलग-अलग घटनाओं में तेरह के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

 लीलापुर-प्रतापगढ़। अलग-अलग घटनाओं में  तेरह नामजद व चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज । स्थानीय थाना क्षेत्र के नया का पुरवा डांडी गांव निवासिनी राजपती पत्नी रामसूरत वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बतायी कि पुरानी रंजिश को लेकर सोलह जुलाई को गांव के ही माता प्रसाद वर्मा के लड़के सूर्य भान वर्मा व भोला वर्मा व शीतला प्रसाद वर्मा व लड़की सुशीला व अर्चना वर्मा एक राय होकर गालियां देते हुए लाठी-डंडे से लैस होकर मेरे दरवाजे पर चढ़ आये और मुझे मारने लगे हल्ला मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांचोपरांत कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार एक अन्य घटनाक्रम में थाना क्षेत्र के नागापुर तिवारी गांव निवासिनी रेहाना वेगम पत्नी मोहम्मद वसीम ने पुलिस को तहरीर देकर बतायी  जमीन बंटवारे को लेकर परिवार के ही शहरुख व तैफुल व तजीमुन निशा व आशद उल्ला अपने चार अन्य साथियों के गालियां देते हुए अमादा फौजदारी हो गये और जान से मारने की धमकी देते हैं। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांचोपरांत कार्यवाही की जायेगी।इसी प्रकार एक घटना में कंधई थाना क्षेत्र के जगदीश पुर गांव निवासिनी अनारकली पत्नी रामसजीवन ने पुलिस को तहरीर देकर बतायी कि जमीन बैनामा करने को लेकर पैसा लिया था बैनामा ना करने पर पैसा वापस मांगा तो लीलापुर थाना क्षेत्र के सुखऊपुर पूरनपुर खजूर गांव निवासी जहीर उद्दीन व शरीफ अली पुत्र जहीर उद्दीन व माजिदा बेगम पत्नी जहीर उद्दीन व रोशन एक राय होकर गालियां देते हुए अमादा फौजदारी हो गया और जान से मारने की धमकी दी। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांचोपरांत कार्यवाही की जायेगी।