V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आनन्द बिहारी जी मंदिर में मनी जन्माष्टमी

लोकमित्र ब्यूरो 
प्रयागराज। शाहगंज सब्जीमंडी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर विराजमान आनन्द बिहारी जी महाराज मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से सम्पन्न हुआ। यह पारंपरिक उत्सव छह दिन चलेगा। सोमवार को भगवान की छठी मनाई जाएगी। बुधवार रात अष्टमी तिथि होने के कारण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बुधवार को ही मनाया गया। मंदिर के पुजारी दिगम्बर त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को सुबह से ही मंदिर में भजन कीर्तन आरंभ हो गया था, जो जन्मोत्सव के पश्चात तक जारी रहा। भगवान की आकर्षक झांकी देखने के लिए शाम से ही दूर दूर से लोग पहुंचने लगे थे। यह सिलसिला देर रात तक चला। उन्होंने बताया कि यह छह दिनी उत्सव सोमवार रात तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक रात्रि में भजन कीर्तन के साथ कन्हैया जी के जन्म के उपलक्ष्य में महिलाएं सोहर गीत गाएंगी। सोमवार को भगवान की छठी का उत्सव होगा, जो दिन से शुरू होकर रात तक चलेगा। छठ के अवसर पर लोगों को भोजन कराने की भी परंपरा है। यह परंपरा सैकड़ों साल से चली आ रही है। मुहल्ले के लोग जुटते हैं और उत्सव मनाते हैं।