बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए अभिभावकों को किया गया जागरूक
कुंडा-प्रतापगढ़। सक्षम फाउण्डेशन कालाकांकर द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूल न जाने वाले बच्चों को स्कूल पहुॅचाने के लिए अभिभावकों के साथ एक संगोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र ऐंठू फार्म पर किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सक्षम फाउण्डेशन के अध्यक्ष डाॅ रणजीत सिंह ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही आपने सुना होगा कि चन्द्रयान अपनी कक्षा में पहुॅचा है। हम सभी के लिए गर्व की बात है, आगे आने समय में बहुत सारे यान अपनी कक्षा में पहुॅचे यह हम सभी की कामना है। परन्तु यह तभी सम्भव है, जब हमारे बच्चे-बच्चियाॅं अपनी कक्षा में पहुॅचें। जब तक देश के छात्र-छात्रायें अपनी कक्षा में नहीं पहुॅचेगें कोई भी यान अपनी कक्षा में नहीं पहुॅच सकता है। मैं ज्यादा से ज्यादा धन्यवाद उन माता-पिता को देना चाहॅूगा, जिनके बच्चे इसरो में हैं। क्योंकि वे अपने बच्चों को नकल विहीन पढ़ाई करायी जो आज पूरे देश का नाम रोशन कर रहें हैं। एक जागरूक नागरिक होने के नाते मैं हर माता-पिता से निवेदन करता हूॅं कि आगे के यान अपनी कक्षा में पहुॅचे। इसके लिए अपने बच्चों को अपनी कक्षा में पहुॅचना बहुत जरूरी है। कृषि विज्ञान केन्द्र के फार्म मैनेजर श्री प्रदीप सिंह ने कहा कि जब तक अभिभावक जागरूक नहीं होगें, तब तक बच्चों को स्कूल की कक्षा में पहुॅचना सम्भव नहीं है। आइये आज हम शपथ लेते हैं कि अपने बच्चों के साथ ही साथ अन्य बच्चे जो किन्हीं कारणों से स्कूल नहीं जा पाते हैं। उन बच्चों की यथा सम्भव मदद करेंगें। इस अवसर पर सक्षम फाउण्डेशन के स्वयं सेवक एडवोकेट मनीष सिंह, संग्राम सिंह, मनोज विश्वकर्मा, सूरज, मस्तराम सरोज, जीतलाल सिंह, हेमराज, गीता, सरस्वती तथा दीपचन्द्र आदि लोग उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































