V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सुजल का चयन यूपी अंडर-16 फुटबाल टीम में

प्रयागराज। मालदा (पश्चिम बंगाल) में 3 से 13 सितंबर तक आयोजित अंडर-16 सब जूनियर राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी के प्रशिक्षु सुजल अग्रहरि का चयन उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है। गाड़ीवान टोला निवासी अजय अग्रहरि और ममता देवी के पुत्र सुजल ने फुटबाल का प्रशिक्षण एबीआईसी मैदान पर अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक शादाब रज़ा से प्राप्त किया है। सुजल सीएवी इंटर कॉलेज का छात्र है। सुजल के चयन पर इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी के चेयरमैन बादल चटर्जी, अध्यक्ष डॉ रामेन्दु रॉय, सचिव विप्लब् घोष, कोषाध्यक्ष संजीव चंदा, सीएवी के प्रवक्ता एबी खान, सुरेंद्र कुमार और मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के कोच संजय कुमार शुभकामनाएं दी है।