V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रंजिश में दबंगो ने युवक को पीटा, दी धमकी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकटी तिराहा पर दबंगो ने दुकान में सामान खरीद रहे युवक को जमकर पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव हरिहरपुर कैलहा निवासी मुन्ना सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह आज सुबह करीब दस बजे बनकटी तिराहा स्थित शिवमूरत की दुकान पर सामान खरीद रहा था। आरोप है कि उसी समय गांव निवासी मो. कादिर उर्फ सोनू रंजिशन मौके पर पहुंचा तथ मुन्ना को गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई करने लगा। मुन्ना ने शोर मचाया तो उसने फोन करके अपने भाई तथा पांच अज्ञात लोगो को बुलवा लिया। इसके बाद उसे लाठी व डण्डे से जमकर पीटा। इससे उसे गंभीर चोट आ गई पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही बताया कि आरोपी बहुत ही सरहंग किस्म के है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकटी तिराहा पर दबंगो ने दुकान में सामान खरीद रहे युवक को जमकर पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव हरिहरपुर कैलहा निवासी मुन्ना सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह आज सुबह करीब दस बजे बनकटी तिराहा स्थित शिवमूरत की दुकान पर सामान खरीद रहा था। आरोप है कि उसी समय गांव निवासी मो. कादिर उर्फ सोनू रंजिशन मौके पर पहुंचा तथ मुन्ना को गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई करने लगा। मुन्ना ने शोर मचाया तो उसने फोन करके अपने भाई तथा पांच अज्ञात लोगो को बुलवा लिया। इसके बाद उसे लाठी व डण्डे से जमकर पीटा। इससे उसे गंभीर चोट आ गई पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही बताया कि आरोपी बहुत ही सरहंग किस्म के है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Comment