भयहरण नाथ धाम मे सामाजिक भंडारा ३ सितंबर को
प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम मे सावन के आखिरी सोमवार को दिन भर भक्तो का आगमन होता रहा वही देर शाम को भी ध्वज पताका चढ़ाने वालो का तांता लगा रहा। परम्परा गत मंगल वार मेले मे भारी भीड़ होगी अस्तु सभी व्यवस्थाओ को चुस्त दुरुस्त किया गया है। धाम की प्रबन्ध समिति के महासचिव समाज शेखर ने बताया की अस्थाई थाना प्रभारी भयहरण नाथ धाम अरुण मौर्य व कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र के संयोजन मे सभी व्यवस्था कंट्रोल रूम के माध्यम से जारी रहा। प्रबन्ध समिति सदस्यों व कांवरिया संघ के कार्यकर्ताओ ने सहयोग प्रदान किया। उन्होंने बताया की भयहरण नाथ धाम मे परम्परा गत सामाजिक भंडारा ३ सितंबर को पुजारी भोला नाथ तिवारी के मार्गदर्शन मे सभी के सहयोग व भागीदारी से होगा। लगभग 20 से 25 हजार भक्त भाग लेंगे। भीड़ के मद्दे नजर भंडारे की प्रशासनिक व्यवस्था मे सहयोग हेतु डी एम व एस पी को पत्र देकर सहयोग की अपील महासचिव द्वारा की गई है। व्यवस्था मे प्रमुख रूप से भयहरण नाथ धाम के अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल, कांवरिया संघ के अध्यक्ष रामू तिवारी, सचिव प्रदीप सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता लगे हुए है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें



































































