V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की सरे राह मौत

मजदूरी करने सुबह घर से निकला था मृतक
   कुंडा -प्रतापगढ़। घर से मजदूरी करने निकला युवक कि रास्ते में सरे राह सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने के बाद परिजनों को जानकारी दी गई। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के उगापुर निवासी विमलेश कुमार पटेल 30 वर्ष पुत्र प्रभु प्रसाद पटेल मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। प्रतिदिन की भांति सोमवार की सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। कुंडा कस्बा से 1 किलोमीटर पहले कुंडा खनवारी रोड पर सुबह लोगों ने सड़क किनारे झाड़ी के पास उसे लेटा हुआ बेहोशी की हालत में देखा था। कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई तब पता चला कि मृतक कुंडा कोतवाली क्षेत्र के उगापुर गांव का रहने वाला था। जो मेहनत मजदूरी करने के लिए कुंडा जा रहा था। उसकी कैसे किस तरह से मौत हो गई, यह कोई बता नहीं पा रहा है। जानकारी पर पहुंचे परिजन की रोने चिल्लाने से घटनास्थल पर कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी पुष्पा देवी दहाड़े मार कर रोती रही। क्योंकि उसका सब कुछ लुट चुका है। अब उसके सामने  अंधकार में जीवन बचा है। उसके दो अबोध बच्चे एक बेटी एक बेटा है। अब पत्नी और बच्चों की देखभाल व परवरिश कैसे होगी। यह सोचकर परिजन भी परेशान हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि सड़क के किनारे पैदल जाते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दिया होगा। जिससे अंदरूनी चोट लगकर उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं दिखाई दे रहे थे। अब तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही पता चल पाएगा कि इसकी मौत कैसे हुई है।