सावन के अंतिम व आठवें सोमवार को घुईसरनाथ नाथ व बाबा हौदेश्वर नाथ धाम में होगा जलाभिषेक
कुंडा प्रतापगढ़। बाबा घुईसर नाथ व बाबा हौद्देश्वर नाथ धाम में दो माह से चल रहे सोमवार को जलाभिषेक के लिए कावड़ यात्री धार्मिक नगरी मानिकपुर से पतित पावनी मोक्षदायिनी मां गंगा के बढें जल में गंगे जय मां गंगे हर हर महादेव के जयकारे के साथ डुबकी लगाकर शिव भक्तों ने कांवण में जल भरकर विधि विधान से पूजा किया। पूजन करने के पश्चात गंगा घाट से निकलकर नगर के मिरगड़वा चौराहा होते हुए लाला बाजार, पनिगौं, खनवारी, संग्रामगढ़, नरई चौराहा, बाभन की बखरी, रामपुर चौराहा होते हुए बर्मा नगर के रास्ते लगभग 45 किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हुए बाबा घुईसरनाथ धाम पहुंचेंगे। जहां रात्रि 12:00 बजे के बाद से ही सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक का कार्यक्रम हर हर महादेव के जयकारे के साथ प्रारंभ होगा। इसी प्रकार बाबा हौदेश्वरनाथ धाम के मां गंगा के पावन तट पर स्थित बाबा होधेश्वर नाथ धाम पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक का कार्यक्रम शुरू होगा। क्षेत्र के बाबा झारखंड धाम, बूढ़े बाबा धाम, गौरी शंकरन धाम, शकरदहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया जा रहा है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें



































































