V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संदिग्ध दशा मे कुंए में मिली बालिका की लाश

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव साजीपुर रूमापुर में आज सुबह संदिग्ध दशा में एक बालिका की लाश कुंए में बरामद हुई। घटना की वजह पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है। साजीपुर रूमापुर गांव निवासी साधना 12 पुत्री छोटेलाल शर्मा सोमवार को शाम घर से लापता हो गई। परिजनो ने रात भर उसकी तलाश किया मगर कोई सुराग नहीं लगा। आज सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित कुंए में उसका शव देखा तो सन्न रह गए। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीण की भीड़ एकत्र हो गई तथा परिजन भी पहंुच गए। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा कुंए में कटिया डालकर शव निकाला गया। परिजन घटना की बावत कुछ जानकारी देने में असमर्थ रहे। हालांकि रंजिशन घटना को अंजाम देने की बात कह रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जांच कर रही है। उधर बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव साजीपुर रूमापुर में आज सुबह संदिग्ध दशा में एक बालिका की लाश कुंए में बरामद हुई। घटना की वजह पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है। साजीपुर रूमापुर गांव निवासी साधना 12 पुत्री छोटेलाल शर्मा सोमवार को शाम घर से लापता हो गई। परिजनो ने रात भर उसकी तलाश किया मगर कोई सुराग नहीं लगा। आज सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित कुंए में उसका शव देखा तो सन्न रह गए। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीण की भीड़ एकत्र हो गई तथा परिजन भी पहंुच गए। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा कुंए में कटिया डालकर शव निकाला गया। परिजन घटना की बावत कुछ जानकारी देने में असमर्थ रहे। हालांकि रंजिशन घटना को अंजाम देने की बात कह रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जांच कर रही है। उधर बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Comment