Logo

मिशन चंद्रयान की कामयाबी ने रचा इतिहास-प्रेमशंकर सिंह

इसरो की स्पेश क्रांति विश्व के लिए बनेगी नजीर
भारत नई उपलब्धियों के साथ बढ़ा विश्व गुरु की राह पर
मेजा (प्रयागराज)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 साल की उपलब्धियों के जश्न में डूबे देश को चंद्रयान 3 की कामयाबी ने वाकई में वेमिशाल बना दिया है।भाजपा नेता प्रेम शंकर सिंह ने कहा कि ईशरो की टीम ने कम लागत व कम समय मे मिशन चंद्रयान 3 की  सफल लैंडिंग कराकर विश्व की महा शक्तियों के माथे की लकीर बढ़ा दी।राष्ट्र को नई ऊंचाई पर ले जाने वाली पूरी टीम को नमन है। प्रेम शंकर सिंह ने कहा चंद्रयान कोई एक मिशन नही है।यह देश नेतृत्व के आत्मबल और भारत की वैज्ञानिक क्षमता को परखने का एक अवसर रहा जिसमे पूरी टीम अव्वल नम्बर से पास हुई है।देश के प्रधानमंत्री की सोच व जज्बे को ईशरो की पूरी टीम ने अपनी तकनीकी क्षमता से जो ऊंचाई दी है उसका पूरा विश्व गवाह बना है।इस तरह के मिशन में देश का नेतृत्व बहुत अहम माना जाता है।श्री सिंह ने कहा जब हाँथ में तिरंगा हो और भारत माता के जयकारे लग रहे हों तो निश्चित ही हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाता है। उंन्होने इशरो कि पूरी टीम के साथ देश के पीएम को बधाई दी है। श्री सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने जो हुंकार भरी उससे दुनिया के कई देशों की धड़कने बढ़ी हैं।उंन्होने पंच प्रण का जो संकल्प लिया है उसमें विकसित भारत के साथ विश्व गुरु बनने का जज्बा भी रहा है।54 इंच छाती वाले मोदी ने कई मायने में अपने को साबित किया है।अपनी नेतृत्व क्षमता के भरोसे देश गर्व से कह रहा है हिंदुस्तान जिंदाबाद था,जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.