V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

फा. लुईस मैस्करेन्हास बहुमुखी व्यक्तित्व, मानवता की प्रतिमूर्ति : फादर लियो सिक्वेरा

प्रयागराज। गंगा, यमुना और सरस्वती के मिलन स्थल संगम स्थित पुण्य नगरी, प्रयागराज में फा. लुईस का धर्माध्यक्षीय अभिषेक आज हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस समारोह में हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।  कार्यक्रम में औस्वाल्ड काडर्निल ग्रेसियस, रोम के राजदूत लियोपाल्डो जिरेली, आगरा महाधर्मप्रान्त के महाधर्माध्यक्ष व अन्य 6 धर्माध्यक्षगण लगभग दो सौ पुरोहित, सैकड़ों धर्म बहनों एवं फा. लुईस के प्रियजन सहित बड़ी संख्या में आम जनता इस धार्मिक समारोह में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत में फादर लियो सिक्वेरा ने इलाहाबाद धर्मप्रान्त के इतिहास पर संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही साथ फादर लुईस के जीवन व मिशन पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात पूजन विधि की शुरूआत नाजरेथ नर्स बहनों द्वारा एक भव्य प्रार्थना नृत्य के साथ हुई। इसी क्रम में बाईबिल पठन के बाद, आर्च बिशप राफी मंजली ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया जो काफी प्रेरणादायक रहा। पूजन विधि के दौरान नए बिशप की उम्मीदवारी फा. के.के. एंथोनी ने ईश्वरीय प्रजा के सामने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् संत पिता पोप फ्रांसिस का प्रेरितिक आदेश पत्र को ईश्वरीय प्रजा के सामने फादर रेजीनाल्ड डिसूजा ने पढ़ा। इसी क्रम में डॉ. बिशप राफी मंजली एवं जेराल्ड जॉन मतिएस की उपस्थिति में ओस्वाल्ड कार्डर्निल ग्रेसयस ने अपने कर-कमलों द्वारा फादर लुईस का धर्माध्यक्षीय अभिषेक सम्पन्न कराया। तत्पश्चात् कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रसिएस, महाधर्माध्यक्ष बिशप राफी मंजली, बिशप जेराल्ड आईजेक लोबो एवं हमारे नये धर्माध्यक्ष लुईस ने लोगों को सम्बोधित किया। फादर वाल्टर डिसिल्वा ने अभिनंदन में अपने विचार व्यक्त किये। संयोजक फादर इजिडोर डिसूजा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Comment