एस आर बजाज सस्ते दाम पर वाहन उपलब्ध कराने को तत्पर : श्याम शंकर
प्रयागराज । बजाज थ्री व्हीलर एजेंसी एस आर बजाज का मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया ।इस अवसर पर प्रतापगढ़ के बीजेपी जिलाध्यक्ष हरि ओम मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।इस अवसर पर उन्होंने एजेंसी प्रोपराइटर श्याम शंकर द्विवेदी को शुभकामना और बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया । इस अवसर पर प्रोपराइटर श्री द्विवेदी ने कहा कि मैं जनता को सस्ते दाम पर उत्तम व्यवस्था देने का प्रयास करूंगा ,उन्होंने कहा कि प्रदूषण मुक्त यात्रा सहित युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल सराहनीय कदम साबित होगा ।उन्होंने बताया कि एटोमेटेड वर्कशाप की व्यवस्था कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई है ।उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ , फतेहपुर , सुल्तानपुर , अमेठी , रायबरेली में उनकी बजाज थ्री व्हीलर की एजेन्सी काफी समय से सफलता पूर्वक चल रही है ।पवित्र संगम की नगरी प्रयागराज से प्रदूषण मुक्त यात्रा और युवाओं को रोजगार देने की पहल की गई है । इस अवसर पर बजाज कम्पनी की ओर से उपस्थित अधिकारियों ने भी अपनी ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर और विशिष्ट अतिथि सहित प्रोपराइटर द्विवेदी , अनिल प्रताप त्रिपाठी , विश्वनाथ त्रिपाठी एडवोकेट ने नया वाहन लेने वाले ग्राहकों को चाबी देकर उन्हें बधाई दिया ।उल्लेखनीय है कि पार्वती अस्पताल के सामने स्थित एस आर बजाज ऑटो का उद्घाटन सम्पन्न हुआ ।इस मौके पर कई विद्यालयों के प्रबंधक अनिल प्रताप त्रिपाठी , रमेश कुमार पांडेय, विनोद कुमार पांडेय , विश्वनाथ त्रिपाठी , रमाशंकर द्विवेदी , भानु प्रकाश शुक्ल,विष्णु देव पांडेय, कृष्णदेव पांडेय , अखिल नारायण सिंह , विकट जी सहित सैकड़ों संभ्रांत लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































