V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चंद्रयान-3 की कामयाबी होगी बड़ी उपलब्धि-अंकिता खेरा

प्रिंसिपल ने मिशन से जुड़ी जानकारी बच्चों के साथ की साझा
सेंट पीटर्स स्कूल में मिशन के लिए मांगी गई दुआ व रहा जश्न का माहौल
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। भारत के चंद्रयान मिशन 3 पर पूरी दुनिया की नजरें हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक इस मिशन से स्कूली बच्चों को जोड़ने का आह्वाहन किया है। इसी कड़ी में मेजारोड जनवार स्थित सेंट पीटर्स को-एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों को प्रिंसिपल अंकिता खेरा ने मिशन की बारीकियों को साझा किया। उन्होंने मिशन की कामयाबी के लिए दुआ भी की है। मेजारोड के सेंट पीटर्स स्कूल में मिशन चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न मनाया गया है। छात्रों को मिशन के प्रति जागरूक करते हुए प्रिंसिपल ने चंद्रयान और स्पेश से जुड़ी जानकारी पर चर्चा की है।उंन्होने बताया कि इस मिशन की कामयाबी से भारत विश्व के उन चुनिंदा देशों  की कतार में खड़ा हो जाएगा जिन्होंने चंद्रमा को फतह कर लिया है।उंन्होने इसरो के इस प्रयास पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि चंद्रयान सफलता के मुहाने पर खड़ा है।शाम 6 बजे के बाद इसकी कामयाबी का परचम पूरा देश लहराएगा।
 प्रिंसिपल ने  छात्रों को बताया  कि यह मिशन भारत के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा।  अब भारत भी अमेरिका, रूस,चीन के साथ चौथा देश होगा जो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और एक नया इतिहास रचेगा।स्कूल के बच्चे मिशन की बारीकियों को बड़ी उत्सुकता सुन व समझने की कोशिश कर रहे थे।

Leave a Comment